लाइव न्यूज़ :

PNB SO Recruitment 2020: पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर पद पर 535 वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 12:17 IST

PNB SO Recruitment 2020: पंजाब नेशनल बैंक में भर्तियां निकली हैं। इस बारे में पूरी सूचना बैंक ने अपने वेबसाइट पर जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया आज (8 सितंबर, 2020) से शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देPNB SO Recruitment 2020: मैनेजर और सीनियर मैनेजर पोस्ट पर निकली है भर्तीआवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2020 है, 535 पदों पर होनी है भर्ती

PNB SO Recruitment 2020: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (मैनेजर और सीनियर मैनेजर) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। बैंक ने इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इसके लिए आवेन की प्रक्रिया 8 सितंबर यानी आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2020 है। ऐसे में आप 29 सितंबर को या इस दिन तक आवेदन कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 535 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।

PNB SO Recruitment 2020: जानिए किस पोस्ट पर कितनी भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में अभी भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 535 है। इसमें मैनेजर (क्रेडिट) पद के लिए 200 वैकेंसी है। इसके अलावा मैनेजर (रिस्क) के पद पर 160 भर्तियां होनी है। 

साथ ही सीनियर मैनेडर (क्रेडिट) के लिए 50, सीनियर मैनेजर (रिस्क) के लिए 40 और मैनेजर (ट्रेजरी) के लिए 30 पद हैं। साथ ही मैनेजर आर्किटेक्ट के 25 और मैनेजर (इकोनॉमिक), मैनेजर (एचआर) के लिए भी 10-10 पदों पर वैकेंसी है। मैनेजर (सिविल) पद के लिए भी दो वैकेंसी है। 

PNB SO Recruitment 2020: आयु सीमा क्या है

नोटिफिकेशन के अनुसार मैनेजर के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 25 और अधिकतक 35 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे ही सीनियर मैनेजर के पद के लिए 25 से 37 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन के समय 850 रुपये भी जमा कराने होंगे। इसे आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। SC/ST/PWBD वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फी के तौर पर 175 रुपये देने होंगे। इस पूरी नोटिफिकेशन और आवेदन की विस्तृत जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक को विजिट कर सकते हैं।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ