लाइव न्यूज़ :

NRHM में निकली कई पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2018 15:08 IST

जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं उनमें स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मईः नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके बरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में नौकरियां निकली हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह नौकरियां उत्तर प्रदेश के लिए होनी हैं। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं उनमें स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद शामिल हैं।

पदों की संख्याः एनआरएचएम में 817 पदों पर की जाएंगी भर्तियां। 

पदों का विवरणः विभाग ने स्टाफ नर्स के 772, लैब टेक्नीशियन के 26 और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 19 पद पर भर्तियां निकाली हैं।

ये भी पढ़ें-यहां निकली हैं कई पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन 

शैक्षणिक योग्यताः अगर शैक्षिक योग्यता की बात करें तो स्टाफ नर्स के लिए नर्सिंग में 3 साल का डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग चाहिए। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन के लिए मेडिकल लेब्रोटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या डिग्री की होनी चाहिए और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए माइक्रोबायोलॉजी से पढ़ाई आवश्यक है।

चयन प्रक्रियाः इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें-खुशखबरी! रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

सैलरीः स्टाफ नर्स के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी 18150 रुपये, लैब टेक्निशियन की 11000-15000 रुपये और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की 55000 रुपये पे-स्केल होगी।

आवेदन करने की अंतिम तारीखः इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दो जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-यहां पुलिस विभाग में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां

कैसे करें अप्लाईः इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर लॉगइन कर अप्साई कर सकते हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ