लाइव न्यूज़ :

सिविल सेवाएं परीक्षा से सीसैट हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं, केंद्र सरकार ने किया साफ

By भाषा | Updated: September 17, 2020 14:05 IST

देश में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का संचालन करता है। इसके तीन चरण - प्राथमिक, प्रधान और साक्षात्कार होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने स्पष्ट किया कि सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) से सिविल सेवा एप्टीट्यूट टेस्ट (सीसैट) को हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। देश में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का संचालन करता है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) से सिविल सेवा एप्टीट्यूट टेस्ट (सीसैट) को हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। देश में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा का संचालन करता है। इसके तीन चरण - प्राथमिक, प्रधान और साक्षात्कार होते हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कुछ अन्य पदों के लिए अधिकारियों का चयन होता है।

सीसैट सिविल सेवा के प्राथमिक चरण का हिस्सा है। राज्यसभा में एक लिखित सवाल में पूछा गया था कि क्या सिविल सेवा परीक्षा के लिए सीसैट को हटाने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव है ? इसके जवाब में कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘नहीं ’’। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन करने जा रही है, जिसमें साक्षात्कारों के स्थान पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया जाना शामिल है, सिंह ने जवाब ‘‘ना’’ में दिया।

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने उच्च सदन को बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश या फैलोशिप हेतु प्रवेश परीक्षाओं का संचालन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सूचित किया है कि ऐसी कोई प्रवेश परीक्षा नहीं है जिसका उसके पंजीकरण के एक वर्ष बाद भी संचालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा- 2018 के टियर तीन के परिणामों की घोषणा करने में विलंब हुआ है।

हालांकि परिणामों की घोषणा संबंधी प्रक्रिया को जल्द से जल्दा पूरा करने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल, 2020 माह से ही वर्ष 2020 हेतु परीक्षाओं की अधिसूचना जारी करने संबंधी समय अनुसूची को बनाए नहीं रखा जा सका है।’’ 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ