लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 30 हजार पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

By धीरज पाल | Updated: July 18, 2018 17:06 IST

मध्‍य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का ख्याब देखने वालों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार सरकारी शिक्षकों की भर्तियां शुरू करने वाला है।

Open in App

भोपाल, 18 जुलाई: मध्‍य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का ख्याब देखने वालों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार सरकारी शिक्षकों की भर्तियां शुरू करने वाला है। दरअसल, राज्य सरकार 30 हजार से ज्यादा सराकरी शिक्षकों की भर्ती करने वाला है। यह शिक्षक नियमित रूप से तैनात किए जाएंगे। ताजा खबरों के मुताबिक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया 15 अगस्त 2018 से शुरू हो जाएगा। इसकी घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौरान मध्य प्रदेश के वल्लभ भवन में संबल योजना की समीक्षा कर रहे थे।

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, यहां निकली कई पदों पर नौकरियां 

30 हजार शिक्षकों की भर्ती पर यह प्रक्रिया 15 अगस्त से जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में 10 लाख उम्मीदवार शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ये अभ्यार्थी बीएड और डीएलएड डिग्री धारक हैं। कई सालों से ये शिक्षक बनने का सपना लिए बैठे हैं। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती 2018  में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लेकर निकली है।  बताया जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक होगी।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के इस यूनिवर्सिटी में 12वीं पास के लिए है नौकरी, ऐसे करें अप्लाई 

इन सारे शिक्षकों की भर्ती नियमित की जाएगी। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि संविदा पर शिक्षकों की भर्तियां नहीं की जाएगी। इसके लिए सीएम ने तत्काल प्रभाव से प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसे लेकर दिशा -निर्देश जारी किया जाएगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नौकरीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ