लाइव न्यूज़ :

एम्स ने निकाली कई पदों के लिए नौकरियां, जल्द करें आवेदन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 21:08 IST

नौकरी का इंतजार कर रहे मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में 190 पदों के लिए नौकरियां निकाली गई हैं।

Open in App

नौकरी का इंतजार कर रहे मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में 190 पदों के लिए नौकरियां निकाली गई हैं।  इसके लिए आवेदन आमंत्रित क‌िए गए हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है।

बताते चलें कि यह नौकरियां  रायपुर एम्स के लिए निकाली गई हैं, जिसमें असिस्टेंट लॉन्‍ड्री, टेलर ग्रेड-III, लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर वार्डेन इत्यादि पदों को भर्तियां की जानी हैं। 

एम्स की नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। साथ ही आयु सीमा को भी तय किया गया है, जिसमें 18, 21, 27, 30, 35, 45 वर्ष है। यह आयु सीमा पदों के अनुसार तय की गई है।

वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी, पीडब्‍ल्यूडी के लिए निःशुल्क, जबकि सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 1 हजार रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं और यहां दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। इसके बाद आवेदन पत्र की एक प्रति आगामी चयन प्रक्रिया के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2018 है और चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

टॅग्स :नौकरीजॉब इंटरव्यूकरियर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ