लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में एक हजार आयुष सहायकों और 22 आयुष कोचों की होगी भर्ती, अनिल विज ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: June 30, 2020 11:23 IST

हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि जल्द ही राज्य में 1000 आयुष सहायकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही आयुष कोचों की भी भर्ती होनी है। ये भर्तियां संविदा के आधार पर होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 1000 आयुष सहायकों की होगी भर्ती, होनी चाहिए 18 से 35 साल के बीच की उम्रराज्य में 22 आयुष कोच की भर्ती भी संविदा के अधार पर की जाएगी, हर जिले में तैनाती

हरियाणा में एक हजार आयुष सहायकों की भर्ती होगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए एक हजार आयुष सहायकों की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। विज ने साथ ही कहा कि इनके आलावा 22 आयुष कोच की भर्ती भी संविदा के अधार पर राज्य की विभिन्न योगशालाओं में की जाएगी। 

विज ने ये साफ किया कि चयन प्रक्रिया में उस गांव या आसपास के गांव के उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पर योगशाला स्थित होंगे। अनिल विज ने बताया कि आयुष सहायक के तौर पर 18 से 35 साल के उम्मीदवारों की भर्ती होगी और 11 हजार रुपये महीना मानदेय दिया जाएगा। 

आयुष सहायकों क्या होनी चाहिए योग्यता

अनिल विज ने कहा कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग में डिप्लोमा होना चाहिए।

विज ने कहा कि 22 आयुष कोचों की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नियमित तौर पर की जाएगी। हालांकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती होने तक आयुष कोचों की भर्ती चयन आयोग ऑउटसोर्स नीति के तहत की जाएगी और इन्हें 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। 

इन सभी कोच को हर जिले में तैनात किया जाएगा। इनकी आयु सीमा 21 से 42 वर्ष होगी। इनका कार्य योग की शिक्षा देना, आयुष सहायको को प्रशिक्षण देना आदि होंगे।

टॅग्स :हरियाणानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ