लाइव न्यूज़ :

महिलाओं की सेना पुलिस भर्ती: सिर्फ 100 पदों के लिए 2 लाख युवा लड़कियों ने किया आवेदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 11:03 IST

सैन्य पुलिस (CMP) की वाहिनी में महिला जवानों के लिए रिक्त 100 पदों पर आवेदन के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें 2 लाख युवा महिला उम्मीदवारों न ऑनलाइन आवेदन किया है।

Open in App

महिला सेना पुलिस भर्ती में 100 पदों के लिए 2 लाख महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। दरअसल, सैन्य पुलिस (CMP) की वाहिनी में महिला जवानों के लिए रिक्त 100 पदों पर आवेदन के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें 2 लाख युवा महिला उम्मीदवारों न ऑनलाइन आवेदन किया है।  

बता दें कि आवेदन करने की अंतिम 6 जून थी, लेकिन बाद में आवेदन की तारीख बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई थी। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक सेना मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया जल्द ही योग्य उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी करेंगे। बता दें कि यह महिला सैन्य पुलिस भर्ती अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगाम और शिलांग में आयोजित होनी है।

मालूम हो कि पहले सशस्त्र बलों में महिलाओं को केवल अधिकारियों के रूप में शामिल किया जाता था। सेना पहली बार प्रादेशिक सेना में एक 'महिला प्रोवोस्ट यूनिट' बनाने की योजना बना रही है।  'महिला प्रोवोस्ट यूनिट' में  दो अधिकारी, तीन जूनियर कमीशन अधिकारी और 40 सैनिक शामिल होंगे।

महिला सेना पुलिस की यहां होगी तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती में शामिल महिला सैनिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व जैसे उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रण करने और महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात किया जाएगा।  

भर्ती प्रक्रिया अब इस महीने के अंत से पहले बेलगाम में आयोजित की जानी है। वहीं, सेना ने अगले 17 सालों में 1,700 महिलाओं को अधिकारी रैंक श्रेणी से नीचे के कर्मियों में शामिल करने की योजना बनाई है। यानी हर साल 100 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। 

टॅग्स :नौकरीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ