लाइव न्यूज़ :

Coal India कंपनी ला रही नौकरियों की बहार, चालू वित्त वर्ष में देगी 7,000 लोगों को नौकरी

By भाषा | Updated: September 19, 2019 14:11 IST

Coal India Recruitment 2019: यह प्रति वर्ष औसतन 1,000 अधिकारियों की नियुक्ति करती है लेकिन चालू वित्त वर्ष में कंपनी की योजना इसे दोगुना कर 2,000 लोगों को नियुक्त करने की है।

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड चालू वित्त वर्ष में 7,000 लोगों को नौकरी पर रखेगी। यह आम तौर पर हर साल 6,000 लोगों को नौकरी पर रखे जाने से 17 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में आधुनिक, स्वचालित और पर्यावरण अनुकूल खनन गतिविधियों के चलते कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि कोल इंडिया पदोन्नति के माध्यम से अपने कार्यकारी काडर में भी 2,000 लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया में है। गैर-कार्यकारियों की पदोन्नति से जुड़ी अधिकतर कानूनी बाधाएं खत्म कर दी गयी हैं। कोल इंडिया एक धारक कंपनी है। इसकी आठ अनुषंगिया हैं।

यह प्रति वर्ष औसतन 1,000 अधिकारियों की नियुक्ति करती है लेकिन चालू वित्त वर्ष में कंपनी की योजना इसे दोगुना कर 2,000 लोगों को नियुक्त करने की है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने इस साल औसतन 1,000 अधिकारियों की नियुक्ति के बजाय 2,000 नए अधिकारियों की भर्ती करने का फैसला किया है। इसमें से करीब 400 लोगों की नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनी की योजना कंपनी के भीतर ही अतिरिक्त 2,000 लोगों को पदोन्नत कर उन्हें कार्यकारी काडर में शामिल करने की भी है। गैर-कार्यकारी लोगों की नियुक्ति कंपनी की अनुषंगिया सीधे करती हैं। यह नियुक्तियां पिछले तीन साल से प्रतिवर्ष लगभग 5,000 बनी हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष भी औसतन 5,000 गैर-कार्यकारी लोगों की भर्तियां की जाएंगी। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ