लाइव न्यूज़ :

बिहार में 12वीं पास लड़कियों के लिए बड़ा मौका, लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी, ऑनलाइन करें आवेदन

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2020 14:57 IST

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2020:बिहार में लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। पदों की संख्या 454 है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। ऑनलाइन इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदनआवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई है, लिखित परीक्षा और फिर शारीरिक दक्षता के टेस्ट के आधार पर चयन

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2020: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने लेडी कॉन्स्टेबल्स के पदों पर भर्तियां निकाली है। इनकी भर्ती बिहार पुलिस स्वाभिमान बटालियन में की जाएंगी। इसके लिए सीएसबीसी ने आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। 

इन भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई है। आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पदों की कुल संख्या 454 है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवारों की लंबाई 155 सेमी होनी चाहिए। उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 साल निर्धारित है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिर इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए आप सिलेबस सीएसबीसी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

आप CSBC की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। वहीं, Bihar CSBC lady constable vacancy से जुड़ी नोटिफिकेशन और पूरी जानकारी भी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। आप यहां क्लिक कर के भी नोटिफिकेशन के पेज पर जा सकते हैं। ऐसे ही आवेदन के पेज के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :बिहारसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ