लाइव न्यूज़ :

भारत में 10 लाख नौकरियां देगी अमेजन कंपनी, साल 2025 तक रोजगार देने की है योजना

By भाषा | Updated: January 17, 2020 14:55 IST

कंपनी ने कहा कि यह रोजगार पिछले छह साल में उसके निवेश से सृजित हुए सात लाख से अधिक रोजगार से अलग होगा।

Open in App

वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी। उसकी योजना इसके माध्यम से अगले पांच साल में देश में दस लाख नए रोजगार सृजित करने की है।

कंपनी ने कहा कि यह रोजगार पिछले छह साल में उसके निवेश से सृजित हुए सात लाख से अधिक रोजगार से अलग होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेजन की योजना 2025 तक भारत में दस लाख नए रोजगार सृजित करने की है।’’

बयान के अनुसार, इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दोनों शामिल है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, मनोरंजन सामग्री निर्माण, खुदरा, लॉजिस्टिक और विनिर्माण इत्यादि सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजित होगा।

अमेजन डॉट कॉम के प्रमुख जेफ बेजोस ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश करेंगे ताकि लघु एवं मध्यम उद्योगों को ऑनलाइन लाने में मदद की जा सके और कंपनी 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य के भारत में निर्मित सामान के निर्यात को प्रतिबद्ध है।

बेजोस ने कहा, ‘‘हम अगले पांच साल में देश में दस लाख नए रोजगार सृजित करने के लिए निवेश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें, हमारे कर्मचारियों से अभूतपूर्व योगदान मिला है। हमने हमसे जुड़ने वाले छोटे कारोबारियों की असाधारण रचनात्मकता देखी है और ग्राहकों का अभूतपूर्व सहयोग भी हमें मिला है और अब हम आगे क्या होने वाला है, उसे लेकर रोमांचित हैं।’’

भारत में रोजगार सृजन और कौशल विकास पहलों को प्राथमिकता दी गयी है। इसमें 2022 तक शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के 40 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देना शामिल है।

टॅग्स :अमेजननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ