लाइव न्यूज़ :

नवंबर 2019 में 14.33 लाख नए रोजगार पैदा हुए, ईएसआईसी वेतन आंकड़ों से मिली जानकारी

By भाषा | Updated: January 24, 2020 18:50 IST

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने वाले अंशधारकों पर आधारित है।

Open in App

नवंबर, 2019 में देश में 14.33 लाख नौकरियों पैदा हुईं। जबकि इससे पिछले महीने 12.60 लाख नौकरियां सृजित हुई थी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के वेतनभुगतान के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले महीने यानी अक्टूबर, 2019 में देशभर में 12.60 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए थे।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में ईएसआईसी से 1.49 करोड़ नए अंशधारक जुड़े थे। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से नवंबर, 2019 की अवधि के दौरान ईएसआईसी योजना से कुल 3.37 करोड़ नए अंशधारक जुड़े।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने वाले अंशधारकों पर आधारित है। अप्रैल, 2018 से एनएसओ नए अंशधारकों या वेतन भुगतान पर आधारित आंकड़े जारी कर रहा है।

एनएसओ ने इसमें सितंबर, 2017 से शुरू होने वाली अवधि के आंकड़े लिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 की अवधि में ईएसआईसी से 83.35 लाख नए अंशधारक जुड़े। इसी प्रकार नवंबर 2019 में कर्मचारी भ्राविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ 11.62 लाख नये नौकरीपेशा लोगों का पंजीकरण हुआ।

इससे पिछले महीने अक्टूबर में यह संख्या 6.47 लाख की रही। वर्ष 2018- 19 की यदि बात की जाये तो ईपीएफओ से जुड़़ने वाले और निकलने वाले अंशधारकों के बाद शु्द्ध रूप से 61.12 लाख नये अंशधारक भविष्य निधि संगठन से जुड़े हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2017 से लेकर नवंबर 2019 के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि योजना से कुल मिलाकर 3.03 करोड़ लोग जुड़े हैं।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ