लाइव न्यूज़ :

राणे के आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले युवा सेना के सदस्य मुख्यमंत्री ठाकरे से मिले

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:13 IST

Open in App

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले युवा सेना के सदस्यों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ये कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के आवास के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पार्टी की युवा शाखा के नेता एवं प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले वरुण सरदेसाई ने बुधवार को बताया कि यह मुलाकात ठाकरे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मंगलवार रात हुई। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य एवं मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे भी बैठक में शामिल हुए। आदित्य युवा सेना के प्रमुख भी हैं। आदित्य के रिश्ते के भाई सरदेसाई ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या पार्टी राणे द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा का समर्थन करती है। पुलिस ने पहले बताया था कि सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित राणे के आवास के पास शिवसेना की युवा शाखा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद सोमवार को राणे की मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने वाली कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। राणे ने रायगढ़ जिले में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। मामले में राणे को मंगलवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया था। महाड की एक अदालत ने मंगलवार को देर रात उन्हें जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज