लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, CAA से गोरखपुर के किसी भी मुसलमान को निकाला तो दे दूंगा इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 07:59 IST

वहीं, संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कलाकार, निर्देशकों और संगीतकारों ने एक साथ आकर एक वीडियो के जरिए कहा है कि वे कोई कागजात नहीं दिखाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे राधा मोहन दास अग्रवाल गोरखपुर से 2002 से विधायक हैं।विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल सीएए पर अफवाहों को दूर करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे थे।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश भर में बहस छिड़ी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि सीएए के तहत अगर उनके निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी मुसलमान को बाहर से निकाला तो वो इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि राधा मोहन दास अग्रवाल 2002 से विधायक हैं।

आज तक की एक खबर के मुताबिक विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल सीएए पर अफवाहों को दूर करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संपर्क कार्यक्रम में कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुसलमानों से आश्वासन दिया है कि सीएए के तहत अगर कोई मुसलमान बाहर जाता है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं सीएए के बारे में मुस्लिम लोगों के संदेह को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं, जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सताए गए गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने के लिए है। 

वहीं, संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कलाकार, निर्देशकों और संगीतकारों ने एक साथ आकर एक वीडियो के जरिए कहा है कि वे कोई कागजात नहीं दिखाएंगे। 

अदाकार धृतिमान चटर्जी, सव्यसाची चक्रवर्ती, कोंकणा सेन शर्मा, नंदना सेन और स्वास्तिका मुखर्जी, निर्देशक रूपम इस्लाम समेत 12 शख्सियतों ने वीडियो में कहा है- ‘कागोज अमरा देखाबोना।’ यानि हम कागजात नहीं दिखाएंगे । बांग्ला कलाकारों की मुखर आवाज वाला यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । 

चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हममें से कई लोग अपने आसपास की स्थिति से चिंतित हैं। हमें लगा कि सोशल मीडिया के जरिए अपने विरोध को दिखाने के लिए हमें कुछ जरूर करना चाहिए क्योंकि यह सशक्त माध्यम हो सकता है।’’ अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा ने कहा , ‘‘धार्मिक आधार पर लोगों को बांटकर आप नहीं रह सकते। हम कागज नहीं दिखाएंगे।’’ निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय ने कहा कि देश के छात्रों और लोगों ने विरोध का रास्ता दिखाया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार, 1 फरार?, स्त्री रोग विभाग में पढ़ाई कर रही नागालैंड निवासी छात्रा?

क्राइम अलर्टलुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

क्राइम अलर्टगर्भावस्था के समय छोड़ कर दूसरी महिला के साथ भागा पति?, चार घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद बेबी का जन्म, मां ने कहा- मेरा बच्चा नहीं और स्तनपान नहीं कराउंगी?

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

क्राइम अलर्टGorakhpur News: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर घरवालों के उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर