लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार का फैसला, यूपी के इन 6 शहरों में लगाया नाइट कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 9, 2021 07:47 IST

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के दो जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली के जिलाधिकारी नीतीश कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह रात्रिकालीन कर्फ्यू 20 अप्रैल तक जारी रहेगा।गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। बरेली में नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले इलाकों में शुक्रवार से रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होगा।

बरेली के जिलाधिकारी नीतीश कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह रात्रिकालीन कर्फ्यू 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के दो जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है।

दोनों जिलों के अधिाकरियों की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आदेशों में यह जानकारी दी गई है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने कहा, ''जिले में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये बृहस्पतिवार रात से लेकर 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।''

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला है। उन्होंने बताया कि इस बात को ध्यान में रखते हुए 8 अप्रैल रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि रात्रि कर्फ्यू 17 अप्रैल तक लागू रहेगा।

उधर, प्रयागराज जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने के आदेश दिए। संशोधित आदेश के मुताबिक, यह कर्फ्यू रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इससे पूर्व जारी आदेश में रात्रि कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक निर्धारित किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रात्रि कर्फ्यू के दौरान व्यक्तियों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि, आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, डीजल-पेट्रोल एवं दवा आदि की आपूर्ति पर यह लागू नहीं होगा। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को भी रात्रिकालीन कर्फ्यू से छूट रहेगी। जनपद में कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे और केवल बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों, परीक्षार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को विद्यालय में आने की अनुमति होगी।

आदेश के मुताबिक, इस कर्फ्यू के दौरान रात्रिकालीन पाली के सरकारी, अर्ध सरकारी कर्मियों एवं निजी क्षेत्र के कर्मियों को छूट रहेगी। साथ ही, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाईअड्डा पर आने-जाने वाले व्यक्ति अपना टिकट दिखाकर आवागमन कर सकेंगे। यह आदेश पूरे जनपद में आठ अप्रैल, 2021 से 20 अप्रैल, 2021 तक प्रभावी रहेगा। दूसरी ओर प्रदेश के वाराणसी के जिलाधिकारी के आर शर्मा ने बृहस्पतिवार की रात्रि से 15 अप्रैल की रात्रि तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि जनसामान्य व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का घर से बाहर निकलना व सभी व्यापारिक व व्यवसायिक गतिविधियों को रात्रि नौ बजे से प्रातः छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा । अधिकारी ने बताया कि प्रातःकालीन दूध सप्लाई व सब्जी मंडी तथा रात्रि कालीन दवा की दुकानें इस प्रतिवंध से मुक्त होंगे।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़कर समस्त सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे । इस बीच मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी ने जिले में बृहस्पतिवार की रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है । उन्होंने बताया कि मेरठ में कर्फ्यू 18 अप्रैल तक जारी रहेगा।

जिलाधिकारी के बालाजी ने आज रात से 18 अप्रैल तक रात में दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात के कर्फ्यू का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को नाइट कर्फ्यू और पाबंदियों के बारे में निर्णय करने के लिए अधिकृत किया था।

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि मेरठ में कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इसमें कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी 18 अप्रैल तक बन्द रहेंगे हालांकि स्कूलों एवं कॉलेजों में चल रही परीक्षायें यथावत जारी रहेंगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसमेरठगाजियाबादनॉएडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर