लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के लिए भाजपा की स्टार प्रचारक लिस्ट में योगी, तीनों राज्यों में यूपी सीएम करेंगे चुनाव प्रचार

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 20, 2023 20:21 IST

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सबसे अधिक चुनावी सभाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मेघालय और नागालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।इन तीनों ही राज्यों में योगी पीएम मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे।

लखनऊ: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मेघालय और नागालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। तीनों राज्यों में मतगणना दो मार्च को होगी। इन तीनों ही राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सबसे अधिक चुनावी सभाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होगी। 

इन तीनों ही राज्यों में सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर राज्य के चुनाव प्रचार में भाजपा का एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं। गुजरात और हिमाचल के चुनावों में भी बीते साल वह चुनाव प्रचार करने गए थे। जबकि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्म और कर्म स्थली है लेकिन योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता के चलते उनकी तमाम चुनावी सभाएं गुजरात में कराई गई। 

अब इसी क्रम में इस नए साल में सीएम योगी मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव प्रचार करते हुए अपनी छवि का जलवा दिखाएंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नार्थ ईस्ट के मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव प्रचार करने वाले भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जीपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री के बाद योगी आदित्यनाथ का नाम रखा है। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं का नाम है।

भाजपा के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी का दावा है कि पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में भाजपा भाजपा सरकार बनाएगी। उनके अनुसार त्रिपुरा में भाजपा की अपने दम पर सरकार है तो मेघालय और नागालैंड में पार्टी सरकार में सहयोगी है। बीते नौ वर्ष में भाजपा पूर्वोत्तर में सबसे बड़ी सियासी ताकत के रूप में उभरी है और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इन तीनों राज्यों में बेहद सम्मान है। 

इन राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों ने सीएम योगी से चुनाव प्रचार करने के लिए राज्य में आने का आग्रह किया है। नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए त्रिपुरा का चुनाव सबसे अहम है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राज्य में दशकों से जारी वाम मोर्चा के शासन का अंत किया था। तब भी योगी आदित्यनाथ वहां चुनाव प्रचार करने गए थे। 

इस बार भी त्रिपुरा में सीएम योगी के सबसे अधिक चुनावी कार्यक्रम लगाए जाएंगे। सीएम योगी मेघालय और नागालैंड में भी दो -दो दिन चुनाव प्रचार करने जाएंगे। जल्दी ही इन तीनों राज्यों में सीएम योगी के चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला