लाइव न्यूज़ :

'योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री उम्मीदवार बन जाएंगे अगर....', अखिलेश ने यूपी सीएम को लेकर कह दी बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2022 07:54 IST

अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर यूपी विधानसभा में भाजपा की जीत होती है तो वे पीएम उम्मीदवार बन जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर भाजपा इस बार फिर यूपी में सत्ता में आई तो योगी आदित्यनाथ आगे जाकर भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बन जाएंगे। अखिलेश ने हालांकि इसे ठीक आगे जोड़ते हुए कहा कि भाजपा वाले फिर सोच लें।

न्यूज चैनल 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में अखिलेश इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता में आ गए तो क्या होगा क्योंकि फिर अखिलेश 10 साल यूपी में सत्ता से बाहर रह जाएंगे। इस पर अखिलेश ने कहा, 'तो फिर वह प्रधानमंत्री के दावेदार बन जाएंगे। ये बीजेपी वाले सोच लें।'

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी यूपी में 2017 में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ सत्ता से बाहर हो गई थी। यूपी में एक बार फिर चुनाव है। निर्वाचन आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूपी में 7 चरणों में चुनाव होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है।

'भाजपा को राधे-राधे बोल देगी जनता'

अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस बार भाजपा को जनता सत्ता से बाहर कर देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार भाजपा को राधे-राधे बोल देगी। अखिलेश यादव ने हाथरस और उन्नाव कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, 'यूपी में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। क्या हाथरस, उन्नाव की घटनाओं को भुला दिया जाएगा? एनसीआरबी डेटा की जांच करें। इस राज्य में आईपीएस फरार है। राज्य में दंगों, हिंसा, बलात्कार और छेड़छाड़ के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।'

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के बीच मुख्य मुकाबले की संभावना है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल