लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग पर योगी ने रखी अपनी बात, राम मंदिर बनने पर कहा- ये राम जी ही तय करेंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2018 12:57 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राम मंदिर से लेकर मदरसे तक पर बेवाक तरीके से अपनी बात पेश की है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राम मंदिर से लेकर मदरसे तक पर बेवाक तरीके से अपनी बात पेश की है। एबीपी न्यूज चैनल के 'हिंदुस्तान शिखर समागम 2018' शो में उन्होंने अपनी बात की है। यहां उन्होंने मदरसों पर हो रहे विवाद पर कहा है कि सभी को देश में एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए, आज का समय आधुनिक शिक्षा का है। 

वहीं, जब उनसे राम मंदिर बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों का साथ होना चाहिए। ये प्रभु राम का काम है और इसकी तारीख राम जी ही खुद तय करेंगे। जो होना है वो तो होकर ही रहेगा उसको कोई टाल नहीं सकता है। जाति कार्ड को लेकर उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी जाति का कार्ड नहीं खेलती है। हमारे लिए केवल विकास ही अहम मुद्दा है, उसके बिना सरकार की पहचान नहीं हो सकती है।

 जो भी विकास और सुशासन के बारे में सोचा नहीं वो जाति के आधार पर समाज को विभाजित करने का काम कर रहे हैं। योगी ने यहां कहा है कि रेप  की बढ़ती घटनाओं पर कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन केवल कानून ही नहीं ये सामाजिक नैतिकता का भी मामला है। किसी भी घटना की एक दूसरे से तुलना करना गलत है। वहीं, एनकाउंटर पर उन्होंने कहा है कि जब बीजेपी आई तो राज्य में गुंडा राज था, दंगे होते थे पुलिस कर्मियों को गोली मार दी जाती थी।

 हमने इसके खिलाफ कार्यवाही की और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें, जहां भी एनकाउंटर में गड़बड़ी हुई मैंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने मॉब लिंचिंग के लिए बूचड़खाने को जिम्मेदार बताया है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना बंद करने के लिए इनका बंद होना जरुरी है। साथ ही किसी भी अपराध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्र वह राज्य दोनों काम लोगों की केवल सेवा करना है। उन्होंने यहां एक के बाद एक विषयों पर बेवाक तरीके से अपना पक्ष रखा है।

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मॉब लिंचिंगराम मंदिरमदरसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल