लाइव न्यूज़ :

योगगुरु रामदेव ने कहा- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना चाहिए

By भाषा | Updated: August 5, 2019 07:07 IST

रामदेव ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटायेंगे और देश में एक कानून लागू करेंगे।

Open in App

योगगुरु रामदेव ने भारत सरकार से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक कानून का राज होगा।

रामदेव ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटायेंगे और देश में एक कानून लागू करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दिन जल्दी आने वाला है जब देश में एक संविधान और एक कानून होगा।’’

राममंदिर के मसले पर रामदेव ने कहा कि राममंदिर मुद्दे के हल के लिए बनायी गयी मध्यस्थता कमेटी ने केवल समय बर्बाद किया।

उन्होंने कहा कि उससे कोई हल निकलने वाला नहीं था और यह शंका उन्होंने पहले भी जाहिर की थी।

रामदेव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को जल्दी से जल्दी राममंदिर के बारे में फैसला देना चाहिए क्योंकि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबाबा रामदेवअयोध्यानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह