लाइव न्यूज़ :

YES बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आज शाम 6 बजे से बैंक की सभी सेवाओं का कर सकेंगे इस्तेमाल

By गुणातीत ओझा | Updated: March 18, 2020 11:33 IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 5 मार्च को यस बैंक के कामकाज पर पाबंदी लगा दी गई थी। बैंक के ग्राहकों के लिए 3 अप्रैल तक खाते से 50 हजार रुपये तक की निकासी सीमा तय कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयस बैंक के ग्राहक आज बुधवार की शाम से बैंक की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगेयस बैंक ने ट्वीट कर कहा कि हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम छह बजे से अपनी सभी बैंकिंग सेवाओं को शुरू कर देंगे

मुंबईः संकटग्रस्त यस बैंक के ग्राहक आज बुधवार की शाम से बैंक की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस दिन बैंक के कामकाज पर लगाई गई रोक को हटा लिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 5 मार्च को यस बैंक के कामकाज पर पाबंदी लगा दी गई थी। बैंक के ग्राहकों के लिए 3 अप्रैल तक खाते से 50 हजार रुपये तक की निकासी सीमा तय कर दी गई थी। 

बहरहाल, बीते शनिवार को जारी अधिसूचना में सरकार ने कहा कि बैंक पर लगी इस रोक को 18 मार्च शाम छह बजे से हटा लिया जाएगा। यस बैंक ने ट्वीट कर  कहा है, ‘‘हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम छह बजे से अपनी सभी बैंकिंग सेवाओं को शुरू कर देंगे। बैंकिंग सेवायें शुरू होने के बाद 19 मार्च 2020 को आप हमारी देशभर में फैली 1,132 शाखाओं में से किसी भी शाखा में जा सकते हैं और हमारी तमाम सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘आप हमारी सभी डिजिटल सेवाओं और प्लेटफार्म को @RBI @FinMinIndia पर भी प्राप्त कर सकते हैं।’’ 

सरकार ने शनिवार को संकट में फसे यस बैंक को उबारने के लिये पुनर्गठलन योजना को अधिसूचित कर दिया था। सरकार ने हा कि यस बैंक के कामकाज पर लगी रोक को 18 मार्च शाम छह बजे उठा लिया जायेगा जबकि इससे पहले 3 अप्रैल की तिथि दी गई थी। सरकार की अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सरकार द्वारा पुनर्गठित बैंक के लिये पहले जारी किया गया पाबंदी का आदेश ... योजना के लागू होने के तीसरे दिन 18:00 बजे से समाप्त हो जायेगा’’ यस बैंक ने चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 18,654 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया गया है। बैंक को दिये गये कर्ज के लिये ऊंचा प्रावधान किये जाने की वजह से उसका घाटा बढ़ा है। इससे एक साल पहले 2018- 19 में इसी तिमाही में बैंक ने 1,001.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। 

टॅग्स :यस बैंकबैंक जालसाजीराणा कपूरभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?