लाइव न्यूज़ :

पोलियो-टीबी की दवा बनने में लग गए थे वर्षों, बोले जेपी नड्डा- पीएम मोदी ने 9 महीने में ही निकाल दी कोरोना की दो वैक्सीन

By आजाद खान | Updated: September 2, 2022 17:22 IST

हरियाणा में बोलते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कोविड के समय हमने करीब 50 ऐसे देशों को फ्री में कोरोना के वैक्सीन दिए है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना को लेकर भाषण दिया है। उन्होंने कहा है कि पोलियो-टीबी की दवा से कही बहुत पहले कोरोना के वैक्सीन को निकाल दी गई हैजेपी नड्डा ने इसका श्रेय पीएम मोदी को दिया है और कहा है मोदी है तो मुमकिन है।

चंडीगढ़: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कोविड के दौरान पीएम मोदी ने देश को केवल नौ महीने में ही एक नहीं बल्कि दो कोरोना की वैक्सीन दी है। उन्होंने देश के और महामारियों का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सबसे जल्दी कोरोना की वैक्सीन आम लोगों को दिलाई है।  

आपको बता दें कि जेपी नड्डाहरियाणा के दौरे पर है और वे आज सुबह ही अंबाला पहुंचे है। इसके बाद वे कैथल पहुंचे है और उन्होंने यह बयान यही दिया है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर भी वहां मौजूद थे। 

जेपी नड्डा ने क्या कहा 

हरियाणा के कैथल में एक जनसभा को संभोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कोरोना वैक्सीन पर भाषण दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "इस देश में पोलियो की दवाई को 28 साल, टीबी की दवाई को 30 साल, चिकनपॉक्स की दवाई को 35 साल, जापानी बुखार की दवाई को आने में 100 साल लगे। ऐसी हमारी स्थिति थी। लेकिन PM मोदी ने 9 महिने में करोना की दो दवाई देश को दी है।"

50 देशों को मुफ्त में दिया वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा हमने करीब 50 ऐसे देशों को फ्री में कोरोना के वैक्सीन को दिए है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज भी अगर अमेरिका के राष्ट्रपति यहां आते है तो वे मास्क पहन कर आते है, लेकिन हम कोरोना पर ऐसे काबू पाया है कि अब यहां के लोग मास्क नहीं पहनते है। 

 इस दौरान भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने पीएम मोदी की तारीफ भी की और कहा कि देश आगे नहीं बढ़ रहा है बल्कि यह झलांग लगा रहा है। उन्होंने मोदी है तो मुमकिन है का नारा भी लगाया है।  

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला