लाइव न्यूज़ :

यति नरसिंहानंद ने कहा, 'मुस्लिम योजनाबद्ध तरीके से कई बच्चों को पैदा करके अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2022 16:14 IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मुबारकपुर में अखिल भारतीय संत परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 'धर्म संसद' में यति नरसिंहानंद ने कहा कि मुस्लिम योजनाबद्ध तरीके से कई बच्चों को पैदा करके अपनी आबादी को तेजी से बढ़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेट स्पीच के आरोपों का सामना कर रहे यति नरसिंहानंद ने फिर किया अल्पसंख्यकों पर हमला मुस्लिम योजनाबद्ध तरीके से कई बच्चों को पैदा करके अपनी आबादी को तेजी से बढ़ा रहे हैंदेश का दुर्भाग्य है कि राम नवमी और हनुमान जयंती पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है

ऊना: डासना मंदिर के महंत और हेट स्पीच के मामले में बेल पर रिहा चल रहे यति  नरसिंहानंद ने हिमाचल प्रदेश के अखिल भारतीय संत परिषद में शामिल होकर एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। अपने विवादास्पद और गैरजिम्मेदाराना बयान के कारण जेल की हवा खाने और कोर्ट में केस का सामना करने वाले नरसिंहानंद ने एक बार फिर अल्पसंख्यकों पर हमला किया है।

ऊना जिले के मुबारकपुर में अखिल भारतीय संत परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 'धर्म संसद' के पहले दिन यति नरसिंहानंद ने कहा कि मुस्लिम योजनाबद्ध तरीके से कई बच्चों को पैदा करके अपनी आबादी को तेजी से बढ़ा रहे हैं।

वहीं इस धर्म संसद में शामिल हुए एक अन्य संत यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने नरसिंहानंद के बात से सहमति जताते हुए कहा है कि हिंदुओं को मानवता, सनातन धर्म और अपने परिवार की रक्षा के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। इसके साथ ही सरस्वती ने यह भी कहा, "देश में मुसलमानों की बढ़ती आबादी हिंदुओं के पतन का कारण बन रही है। हिंदुओं को परिवार की रक्षा के लिए और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अधिक से अधिक बच्चों को जन्म देना चाहिए।" 

यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने कहा, "हिंदू समाज विलासिता और भोग के चक्कर में फंसकर लगातार गिरावट की जा रहा है। हमें अपने समाज की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा, तभी हम रहेंगे और हमारा सनातन धर्म रहेगा।" वहीं यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा, "एक समय था जब अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पथराव किया जाता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है।"

नरसिंहानंद नने कहा कि देश में ऐसी खराब स्थिति है कि राम नवमी और हनुमान जयंती के मौके पर निकले  जुलूस पर पथराव हो रहा है। हिंदू समाज के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने देश भर के अन्य हिंदू धर्मगुरुओं के हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित धर्म संसद में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने वही विषैला राग अलापा है और फिर से अल्पसंख्यों के बारे में आपत्तिजनक बाते कही हैं।

नरसिंहानंद ने हिंदुओं से खुलेआम एक धर्म विशेष के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया। इतना ही नहीं बैठक में शामिल वक्ताओं ने अल्पसंख्यकों के कथित तौर पर हत्या की बात भी कही।

मालूम हो कि जनवरी 2022 में आयोजित हरिद्वार धर्म संसद में यति नरसिंहानंद और वसीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार जैसी बाते कही थीं। जिसके कारण नरसिंहानंद और वसीम रिजवी को गिरफ्तार भी किया गया था और नरसिंहानंद को कोर्ट ने 18 फरवरी को जमानत पर रिहा किया था।

जानकारी के मुताबिक नरसिंहानंद की जमानत शर्तों में कोर्ट ने यह भी शर्त जोड़ी है कि वो इस तरह के किसी आयोजन में भाग नहीं लेंगे। लेकिन उसके बावजूद यति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 

टॅग्स :यति नरसिंहानंदहेट स्टोरीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज