लाइव न्यूज़ :

खतरे के निशान से ऊपर यमुनाः अधिकारी ने बताया कि जलस्तर 206.8 मीटर से आगे, 10 हजार लोगों को हटाया

By भाषा | Updated: August 20, 2019 15:35 IST

सोमवार को नदी 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी। सोमवार शाम को यमुना के खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजलस्तर बढ़ने के मद्देनजर यमुना नदी पर बने पुराने लोहे के पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।नदी के डूबक्षेत्र में रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा बनाए गए टेंटों में भेजा गया है। 

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को भी यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे यमुना में जलस्तर 206.8 मीटर पर था।

दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार द्वारा हाथी घाट और कंचन कॉलोनी में लगाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। गहलोत ने ट्वीट किया, "दिल्ली सरकार द्वारा हाथी घाट और कंचन कॉलोनी में लगाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन लोगों से बात की जिन्हें खतरे वाली जगहों से हटा कर राहत शिविरों में रखा गया है। इलाके के जिलाधिकारियों को सभी राहत सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।"

सोमवार को नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था जिसके बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया। 1978 में नदी का जलस्तर अब तक के सर्वाधिक स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में भीषण बाढ़ आ गई थी।

जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर यमुना नदी पर बने लोहे के पुराने पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है। नदी के डूबक्षेत्र में रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा बनाए गए 22,000 से अधिक तंबुओं में भेजा गया है। 

टॅग्स :बाढ़दिल्लीहरियाणाअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह