लाइव न्यूज़ :

टोल प्लाजा पर लड़ाई करते दिखे WWE स्टार 'द ग्रेट खली', वायरल हुआ वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: July 12, 2022 13:32 IST

हिमाचल प्रदेश में पैदा हुए 'द ग्रेट खली' अपने पेशेवर कुश्ती करियर की शुरूआत से पहले पंजाब पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं। खली हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई टीवी कार्यक्रमों में भी काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटोल प्लाजा पर लड़ाई करते दिखे द ग्रेट खलीटोल कर्मियों पर लगाया बुरे व्यवहार का आरोपअब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना का वीडियो

लुधियाना: सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैंपियन 'द ग्रेट खली' टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद खली ने सफाई देते हुए कहा कि एक कर्मचारी सेल्फी लेने के लिए जबरदस्ती कार में घुस रहा था। मना करने पर विवाद हुआ। खली ने आरोप लगाया कि इसके बाद टोल प्लाजा के और कर्मचारी भी आ गए और उनको ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी। वायरल वीडियो में खली टोल कर्मचारियों से बहस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि खली कार से बाहर निकलकर बैरियर हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक कर्मचारी उनको रोकता भी है। खली जहां इसे जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश करने के कारण हुआ विवाद बता दे रहे हैं वहीं टोल कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने खली से सिर्फ आईडी कार्ड मांगा था। बस इतनी सी बात पर खली ने टोल कर्मी को थप्पड़ मार दिया जिसके कारण सारा विवाद हुआ। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कोई मामला नहीं दर्ज किया गया। लुधियाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। 

कौन हैं 'द ग्रेट खली'

द ग्रेट खली वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) चैंपियन रह चुके हैं। उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है। अब वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चला रहे हैं, जहां वह नए रेसलर तैयार कर रहे हैं। खली पंजाब चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। खली ने कहा था कि WWE में नाम और पैसा बहुत है लेकिन वह देश की सेवा के लिए वापस लौटे हैं।

अपने पेशेवर कुश्ती कैरियर की शुरुआत करने से पहले खली पंजाब राज्य पुलिस के अधिकारी भी रह चुके है। खली कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के चैंपियन ने रियलटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह बिग बॉस के चौथे सीजन के उपविजेता थे।

टॅग्स :द ग्रेट खलीडब्ल्यूडब्ल्यूईLudhianaपंजाबPunjabBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार