लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: नए संसद तक मार्च को लेकर एक्शन में पुलिस; पहलवानों को लिया हिरासत में, जंतर-मंतर से उखाड़े गए तंबू

By अंजली चौहान | Updated: May 28, 2023 14:30 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विभिन्न राज्यों की खाप पंचायतों, किसानों और समर्थक पहलवानों ने रविवार को संसद भवन के पास 'महिला सम्मान महापंचायत' बुलाने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने करी कार्रवाई पुलिस ने पहलवानों के तंबू को उखड़ा पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच पहलवानों के दिल्ली पुलिस का संघर्ष देखने को मिला। 28 मई नए ससंद भवन के उद्घाटन के साथ ही भारतीय पहलवानों ने संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के तहत कई शीर्ष पहलवानों को हिरासत में ले लिया है। देश के लिए ओलपिंक मेडल लाने वाले पहलवानों समेत विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित शीर्ष पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास करते हुए हिरासत में ले लिया। पहलवानों को जंतर-मंतर पर रोक दिया गया और बैरिकेड्स भी तोड़ दिए गए।

गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी पहलवानों पर कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस ने जंतर-मंतर से धरना स्थल से तंबू हटा दिए।

दरअसल, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विभिन्न राज्यों की खाप पंचायतों, किसानों और समर्थक पहलवानों ने रविवार को संसद भवन के पास 'महिला सम्मान महापंचायत' बुलाने का ऐलान किया है। नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी पहलवानों को जंतर-मंतर पर रोक दिया गया और बैरिकेड्स भी तोड़ दिए गए।

पहलवान बजरंग पुनिया को भी संसद भवन की ओर मार्च करते समय सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने इसे 'शांतिपूर्ण' मार्च बताते हुए कहा है कि सड़कों पर उतरना उनका अधिकार है।

इस बीच पुलिस ने विरोध कर रहे पहलवानों को हिरासत में ले लिया है और प्रदर्शन स्थल से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई होती दिख रही है, जबकि प्रदर्शनकारियों ने विरोध करने की कोशिश की। एक वीडियो में, कुछ महिला पुलिस अधिकारियों को एक महिला को जबरदस्ती धरनास्थल से दूर घसीटते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने हिरासत की निंदा करते हुए कहा, "इन महिलाओं ने विदेशी धरती पर तिरंगा फहराया था, आज इन बेटियों को इस तरह घसीटा जा रहा है और सड़क पर तिरंगे का इस तरह अपमान किया जा रहा है।"

टॅग्स :विनेश फोगाटWrestling Federation of Indiaबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक लगाया प्रतिबंध, डोपिंग-रोधी और अनुशासन उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र