लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: विश्व की सबसे छोटी महिला आमगे ने डाला वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2019 13:19 IST

नागपुर की रहने वाली 25 वर्षीय ज्योति आमगे की छोटी काया ही अब इनकी पहचान है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति आमगे का जन्म 16 दिसंबर 1993 को नागपुर में हुआ था। ज्‍योति एकोंड्रॉप्लासिया नामक हड्डियों की बीमारी की वजह से पीड़ित हैं।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकीं नागपुर की ज्योति आमगे ने गुरुवार को मतदान किया। ज्योति ने नागपुर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग की।

यहां पर मुख्य मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और कांग्रेस के नाना पटोले के बीच है। ज्‍योति आमगे नागपुर के किशन आमगे और रंजना आमगे की बेटी हैं। वह महज 62.8 सेंटीमीटर यानि की 2 फुट 0.6 इंच की हैं। इनका वर्तमान में वजन मात्र 5.5 किलोग्राम है।

नागपुर की रहने वाली 25 वर्षीय ज्योति आमगे की छोटी काया ही अब इनकी पहचान है। मतदान करने के बाद ज्योति आमगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के काम से लोर नाराज हैं। उनका कहना है उन्हें मोदी से काफी उम्मीद थी, लेकिन वह पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा हमारा सिस्टम बेटियों की सुरक्षा के लिए काम नहीं करता। बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी मिल पाएगी, इसमें भी संदेह है।

सफलता की कहानी खुद लिखी

छोटे कद के बावजूद ज्योति ने अपनी सफलता की कहानी खुद के हाथों से लिखी है। आप ये भी कह सकते हैं कि ज्योति ने अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिया है। छोटी कद की ज्योति आमगे शो बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। ज्योति आमगे का जन्म 16 दिसंबर 1993 को नागपुर में हुआ था।

ज्योति पढ़ने में बहुत तेज हैं और इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है। ज्योति का कहना है कि वो इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्हें दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का खिताब मिला।

एकोंड्रॉप्लासिया बीमारी:ज्‍योति एकोंड्रॉप्लासिया नामक हड्डियों की बीमारी की वजह से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्‍हें जब 5 साल की थीं तब हो गई थी। कई डाक्‍टरों को दिखाने और उपचार के बाद उनकी लंबाई में कोई फर्क नहीं आया। आत्मविश्वास कभी भी कम नहीं हुआ। हमारे मुद्दे कानून में बदलाव, बेटियों की सुरक्षा, अच्छी शिक्षा व रोजगार रहेंगे। सारा श्रेय फैमिली को देती हूं। वो नहीं होते तो मैं इतनी ऊंचाई नहीं पा सकती थी। वे हमेशा मेरे साथ रहते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनागपुरमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"