लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खुला दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे, बैठ सकते हैं तीन दर्जन लोग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 7, 2022 12:48 IST

गुलमर्ग में बनाया गया Igloo cafe 34 फीट ऊंचा है। इसका व्यास 44 फीट है। दावा है कि इसमें एक साथ करीब तीन दर्जन तक लोग आराम से बैठ सकते हैं और चाय-नाश्ते का आनंद ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलमर्म में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे बनाने का दावा, तीन दर्जन लोग बैठ सकते हैं।लमर्ग में बनाया गए इग्लू कैफे की ऊंचाई 34 फीट है और इसका व्यास 44 फीट है।यह इग्लू कोल्हाई ग्रुप आफ होटल्स एंड रिसार्ट ने बनाया है, कुर्सियां और मेज समेत सभी चीजें बर्फ से की गई है तैयार।

जम्मू: क्या आपको पता है दुनिया का सबसे ऊंचा गंडोला और स्की प्वाइंट कहां है? क्या आपको पता है दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्तरां कहां है? क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे (Igloo cafe) कहां है? गंडोला और स्की प्वाइंट तो गुलमर्ग के अफारवत पर्वत पर स्थित हैं और यहीं पर समुद्रतल से 14000 फुट की ऊंचाई पर रेस्तरां भी है जबकि विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफे भी यहां खुल गया है।

गुलमर्ग का गंडोला विश्व का सबसे ऊंचा और एशिया का सबसे लम्बा रोप वे है। इसके अंतिम स्थान अफारवत पर्वत पर विश्व का सबसे ऊंचा स्की प्वाइंट भी है जहां पूरे साल स्कीइंग होती है। ऐसे में रेस्तरां की जो कमी थी वह भी पूरी हो चुकी है। जबकि अब यहां पर बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे भी नया रिकार्ड बना चुका है। 

दुनिया का सबसे बड़ा Igloo cafe

गुलमर्ग में बनाया गए 34 फीट ऊंचे इस इग्लू का व्यास 44 फीट है। इसमें एक साथ करीब तीन दर्जन से ज्यादा 40 लोग तक आराम से बैठकर चाय नाश्ते का आनंद ले सकते हैं। यह इग्लू कोल्हाई ग्रुप आफ होटल्स एंड रिसार्ट ने बनाया है। पिछले साल भी इसी समूह ने गुलमर्ग में इग्लू कैफे तैयार किया था और उसकी ऊंचाई 12.5 फीट और व्यास 22 फीट थी। 

पिछले साल बनाए गए इग्लू में 16 मेहमान एक समय में बैठ सकते थे। इसके निर्माता इसे विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफे बता रहे हैं और इसे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कराने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटे हैं।

गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में होगा शामिल!

कोलहाई ग्रीन गुलमर्ग के महाप्रबंधक हामिद मसूदी ने बताया कि इग्लू में मेहमान सिर्फ एक घंटे तक ही समय बिता पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा इग्लू कैफे दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे है, यह हमारा दावा है। हम इसे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं। हमने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अधिकारियों के साथ संपर्क साधा है। उन्होंने कहा कि यह गुलमर्ग आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है।

मसूदी ने कहा कि हमने बीते साल भी इग्लू कैफे तैयार किया था। इस वर्ष भी हमने बनाया है, लेकिन यह पहले बनाए गए इग्लू से बड़ा है। सैयद वसीम शाह के नेतृत्व में 20 लोगों की टीम ने इसे लगभग दो माह में तैयार किया है। इसे हमने शुक्रवार शाम को पर्यटकों के लिए खोला है।

कुर्सियां और मेज समेत सभी चीजें बर्फ से बनीं

कुर्सियां और मेज समेत सभी चीजें बर्फ से ही तैयार की गई हैं। किसी को बैठने में दिक्कत न हो, इसलिए कुर्सियों पर भेड़ की खाल बिछाई गई है। अंदर इसमें कश्मीर की झलक मिले, हमने कश्मीरी दस्तकारी का सामान, तांबे से बना समावार भी सजाया गया है। लोगों में इसे लेकर बहुत उत्साह है और कई लोगों ने इसके लिए पहले ही बुकिंग करा रखी है। हम इसे इस माह के अंत तक चलाएंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरGulmarg
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा