लाइव न्यूज़ :

"महिला आरक्षण को 'घमंडिया' जाति और धर्म के नाम पर बांट रहा है", पीएम मोदी ने गुजरात में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2023 09:46 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को एक बार फिर 'घमंडिया' की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया कि सारा विपक्ष महिला आरक्षण को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को एक बार फिर दी 'घमंडिया' की संज्ञापीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण को जाति और धर्म के नाम पर बांट रहा हैविपक्ष महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए समर्थन देने पर "मजबूर" था

गांधी नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन पर बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर जमकर बरसे और उसे एक बार फिर 'घमंडिया' की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया कि सारा विपक्ष महिला आरक्षण को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहा है।

समाचार वेबसाइट हिदुस्तान टाइम्स के अनुसार पीएम मोदी ने गुजरात भाजपा द्वारा वडोदरा के नवलखी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज जो विपक्ष में बैठे हैं, उन्होंने पिछले तीन दशकों से महिला आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने दिया और अब जब कानून संसद से पास हो गया है तो वे जाति और धर्म के नाम पर महिलाओं को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर तीखा हमला करते हुए उसे एक बार फिर "घमंडिया" कहा। पीएम मोदी ने कहा, “विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल को तीन दशकों तक रोके रखा, देकिये उनका ट्रैक रिकॉर्ड और जब यह विधेयक संसद से पारित हो गया है तो वे महिलाओं को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा महिला बिल पर समर्थन दिये जाने पर तंज कसा और कहा कि विपक्ष अनमने तरीके से महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए समर्थन करने को "मजबूर" था।

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “याद रखिये, ये वही लोग हैं, जिन्होंने मेरा मज़ाक उड़ाया था, जब मैंने महिलाओं के लिए शौचालयों के बारे में बात की थी। जब मैंने महिलाओं के लिए जन धन खातों के बारे में बात की थी। जब मैंने उज्ज्वला योजना की शुरूआत की थी। जब हमने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी की बात की तो उन्हें अपने राजनीतिक समीकरण की चिंता हो रही थी।''

पीएम मोदी ने कहा, "पिछले तीन दशकों में विपक्षी दलों ने कुछ नहीं किया और जब हमने बदलाव शुरू किया तो वे नाटकबाजी करने लगे, वो केवल दूसरों के काम में बाधा डालते हैं। उनमें से एक ने बहुत पहले महिला बिल पेश किया था और दूसरे ने उसे फाड़ दिया था और आज 'घमंडिया'में सारे साथ हैं।"

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 1998 में लोकसभा में पेश किये गये महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र कर रहे थे, जिस बिल की प्रति राजद नेता सुरेंद्र यादव ने सदन में फाड़ दी थी।

“उन्होंने कहा, "यह बिल महिलाओं की ताकत के कारण संभव हुआ है नहीं तो विपक्ष इस विधेयक को रोकने के लिए मैच फिक्सिंग कर रहा था। आज विपक्ष के नेता आश्चर्यचकित हैं कि मोदी इसे कैसे हासिल करने में कामयाब रहे।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहिला आरक्षणवडोदरागुजरातभारतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो