लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill: 20 और 21 सितंबर को नया इतिहास बना, पीएम मोदी ने कहा- हमारा सौभाग्य है, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2023 11:44 IST

Women's Reservation Bill: पूरे देश को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देहमारा सौभाग्य है कि लोगों ने हमें ऐसा करने का मौका दिया।नए भारत की नयी लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता की घोषणा है।आज देश की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Women's Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद जश्न मनाया जा रहा है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। मैं पूरे देश को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर कहा कि 20 सितंबर और 21 सितंबर को नया इतिहास बना, हमारा सौभाग्य है कि लोगों ने हमें ऐसा करने का मौका दिया। महिला आरक्षण विधेयक कोई साधारण अधिनियम नहीं है, यह नए भारत की नयी लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता की घोषणा है।

मैं आज देश की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा। हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें यह इतिहास बनाने का अवसर दिया है। इसके (महिला आरक्षण बिल) राह में तरह-तरह की बाधाएं थी लेकिन जब नीयत पवित्र होती है, प्रयासों में पारदर्शिता होती है तो परेशानियों को भी पार करके भी परिणाम लाती है।

संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के एक दिन बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई।

लोकसभा में यह विधेयक बुधवार को पारित हुआ और राज्यसभा ने बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दी। भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद थीं। इनमें सरकारी योजनाओं की लाभार्थी कई महिलाएं भी शामिल थीं। मोदी लाभार्थियों के एक समूह का अभिवादन करते हुए झुके।

लाभार्थियों के इस समूह ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण एवं स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। नड्डा ने विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक बताया और इस उपलब्धि का श्रेय मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प को दिया।

टॅग्स :महिला आरक्षणनरेंद्र मोदीBJPस्मृति ईरानीजेपी नड्डाNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार