लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill: कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार से पूछा, "इसके लिए 10 साल तक इंतजार क्यों किया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2023 12:46 IST

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक संसद में पेश किये जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोदी सरकार की नीयत पर खड़ा किया सवाल सिब्बल ने पूछा कि आखिर पीएम मोदी ने इसे संसद में पेश करने में 10 साल क्यों लगामोदी सरकार शायद 2024 के आम चुनाव के कारण महिला आरक्षण विधेयक संसद में ला रही है

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक संसद में पेश किये जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है। सांसद सिब्बल ने मंगलवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संसद में पेश करने के लिए लगभग 10 साल तक इंतजार क्यों किया।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि शायद 2024 के आम चुनाव के कारण मोदी सरकार इसे संसद में ला रही है ताकि वो इसका फायदा उठा सकें।

सिब्बल ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "महिला आरक्षण विधेयक: आश्चर्य है कि अगर इसे पेश किया गया तो मोदी जी ने लगभग 10 साल तक इंतजार क्यों किया, जबकि लगभग सभी राजनीतिक दल इसके समर्थन में हैं? शायद 2024 ही इसका कारण है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर सरकार ओबीसी महिलाओं के लिए कोटा प्रदान नहीं करती है तो भाजपा साल 2024 में यूपी भी खो सकती है! इसके बारे में सोचें!"

कपिल सिब्बल मनमोहन सिंह के यूपीए एक और दो के शासनकाल में केंद्रीय मंत्री थे। जिन्होंने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से बतौर स्वतंत्र सदस्य राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

जहां तक महिला आरक्षण विधेयक की बात है तो मोदी सरकार के राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार रात में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है, लेकिन एक घंटे के भीतर उन्होंने अपने पोस्ट को एक्स से हटा लिया था।

हालांकि सोमवार देर शाम 90 मिनट से अधिक समय तक चली कैबिनेट बैठक में क्या हुआ, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया लेकिन अटकलें लग रही हैं कि बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलमोदी सरकारलोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीराज्य सभाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा