लाइव न्यूज़ :

International Womens Day 2020: 'एक दिन के लिए कलेक्टर' बनेंगी बुलढाणा की लड़कियां, DM ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 20:47 IST

बुलढाणा की कलेक्टर सुमन चंद्रा ने कहा, ‘‘इस पहल के तहत, जिला परिषद के विद्यालयों की उत्कृष्ट और मेधावी लड़कियों को शासन के प्रत्यक्ष अनुभव के लिए एक दिन के लिए कलेक्टर बनने और उनकी कुर्सी पर बैठने का अवसर दिया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह पहल लड़कियों को प्रशासन की कार्यप्रणाली और सामाजिक एवं अन्य मुद्दों से निपटने के बारे में जागरूक करेगा। लड़कियों को यह फैसला करने का मौका मिलेगा कि अगर उन्हें ऐसा कोई अवसर दिया जाए, तो वे समाज में क्या बदलाव लाना चाहेंगी।

नागपुरः महिला दिवस से पहले एक अनोखी पहल के तौर पर महाराष्ट्र में बुलढाणा जिला प्रशासन सरकारी विद्यालयों की मेधावी लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 'एक दिन के लिए कलेक्टर' के रूप में कार्य करने का अवसर दे रहा है।

बुलढाणा की कलेक्टर सुमन चंद्रा ने कहा कि यह पहल लड़कियों को प्रशासन की कार्यप्रणाली और सामाजिक एवं अन्य मुद्दों से निपटने के बारे में जागरूक करेगा। चंद्रा ने कहा, ‘‘इस पहल के तहत, जिला परिषद के विद्यालयों की उत्कृष्ट और मेधावी लड़कियों को शासन के प्रत्यक्ष अनुभव के लिए एक दिन के लिए कलेक्टर बनने और उनकी कुर्सी पर बैठने का अवसर दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इससे लड़कियों को यह फैसला करने का मौका मिलेगा कि अगर उन्हें ऐसा कोई अवसर दिया जाए, तो वे समाज में क्या बदलाव लाना चाहेंगी। कलेक्टर ने कहा, ‘‘इस विचार का मकसद लड़कियों में उनके लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास जगाना और इस दिशा में उन्हें अधिक प्रेरित करने के साथ-साथ आसपास की अन्य लड़कियों को बेहतर प्रदर्शन करने और समाज की रूढिवादिता को तोड़ने के लिए प्रेरित करना है।’’

चंद्रा ने कहा, ‘‘आज, मलकापुर तालुका में एक जिला परिषद स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा मारिया आई और हमसे जुड़ी। वह जनगणना को लेकर एक बैठक में भाग लेगी और समझेगी कि जनगणना कैसे होती है। वह जनगणना गतिविधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की देखरेख करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि यह उनमें शासन और प्रशासन के प्रति समझ पैदा करेगा। इस अनोखी पहल के पहले दिन, पडोली जिला परिषद स्कूल की आठवीं कक्षा की एक मेधावी छात्रा पूनम देशमुख ने कलेक्टर के रूप में काम किया था और प्रशासनिक कार्यों की देखरेख की थी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत की, ‘लोकशाही दिन’ (लोकतंत्र दिवस) के कार्यक्रम में भाग लिया, जिले में हुई बेमौसम बारिश का जायजा लिया। चंद्रा ने कहा, ‘‘उसने अपने अनुभव को लेकर प्रसन्नता जाहिर की और पहले से अधिक आत्मविश्वास वाली लड़की बनकर घर गई।’’ महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन इन सात दिनों को ‘पिंक वीक’ के रूप में मना रहा है। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसमहाराष्ट्रनागपुरबुलढानाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?