लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहास: 17 जुलाई को महिलाओं को मिला था सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षा में भाग लेने का मौका

By भाषा | Updated: July 17, 2020 08:20 IST

Open in App
ठळक मुद्दे1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली।इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरूषों का अधिकार था।

नयी दिल्ली: देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरूषों का अधिकार था। देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

 1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

19।9 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।

2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2018ः हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन। 

टॅग्स :महिलाहिस्ट्रीबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो