लाइव न्यूज़ :

महिला यात्री ने दी बम से उड़ाने की धमकी, एयर एशिया का विमान कोलकाता हवाई अड्डे लौटा

By भाषा | Updated: January 12, 2020 22:41 IST

एयर एशिया इंडिया के एक विमान में सवार एक महिला यात्री की बम विस्फोट करने और विमान को बीच में ही उड़ाने की धमकी देने के बाद विमान को यहां हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Open in App

एयर एशिया इंडिया के एक विमान में सवार एक महिला यात्री की बम विस्फोट करने और विमान को बीच में ही उड़ाने की धमकी देने के बाद विमान को यहां हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात को हुई थी। 114 यात्रियों को लेकर मुंबई जाने वाले विमान ने रात के 9.57 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, विमान में मौजूद महिला यात्री ने कथित तौर पर केबिन क्रू में से एक को एक नोट दिया, इसे पायलट को देने के लिए कहा।

नोट में कहा गया था कि उसके शरीर पर बम लगे हुए हैं और वह इसे किसी भी क्षण विस्फोट कर सकती है। इसके बाद, पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को सूचित किया, जिसने उसे शहर के हवाई अड्डा पर लौटने का निर्देश दिया।

यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि यात्री और विमान की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला। बिधाननगर सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान मोहिनी मंडल के रूप में की गई है, जो साल्ट लेक इलाके की निवासी है। अधिकारी ने बताया कि एक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला कोलकाता लौटना चाहती थी और इसलिए उसने ऐसा किया।

टॅग्स :एयर एशियाकोलकातालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब