लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाली महिला पत्रकार को सात दिन की पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: April 24, 2019 19:03 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके उनसे मोटी रकम वसूलने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार की गयी महिला पत्रकार नीशू को पुलिस ने सात दिन की हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर उनसे कथित रूप से रंगदारी वसूलने आई महिला पत्रकार निशु को 3 दिन पूर्व थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। कृष्ण ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने इस मामले में सबूत जुटाने के लिए कोर्ट से निवेदन किया कि गिरफ्तार महिला पत्रकार को सात दिन की पुलिस हिरासत दी जाए, न्यायालय ने यह निवेदन स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला पत्रकार को पुलिस कस्टडी में लेकर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। फरार अन्य आरोपी प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक, जावीद एवं इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

उनकी गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से तीन दिन पहले एक महिला पत्रकार, प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक के साथ मंत्री के अस्पताल में कथित रूप से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने आई थी। आरोपियों का कहना था कि उन्होंने चुनाव से पूर्व डॉ महेश शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन किया है, उसके एवज में वे लोग उन्हें ब्लैकमेल करके पैसा वसूलना चाह रहे थे। 

केंद्रीय मंत्री ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने निशु नामक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया जबकि प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक व उसके अन्य साथी मौके से भाग गए। पुलिस इस बात को पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं डॉ महेश शर्मा को राजनीतिक हानि पहुंचाने के लिए उनका स्टिंग ऑपरेशन तो नहीं किया गया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल