लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को 'वीर चक्र' देने की तैयारी, पाक के एफ-16 को गिराकर रचा था इतिहास

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 8, 2019 08:47 IST

अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी को एलओसी के ऊपर एक डॉग फाइट में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। कम क्षमता वाले मिग-21 से ऐसा कारनामा करके उन्होंने इतिहास रच दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर अभिनंद वर्धमान को टॉप मिलिट्री सम्मान दिए जाने की घोषणा हो सकती है।भारतीय वायु सेना वर्धमान के लिए लगातार वीर चक्र की सिफारिश कर रही थी।

विंग कमांडर अभिनंद वर्धमान को टॉप मिलिट्री सम्मान दिए जाने की घोषणा हो सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वर्धमान को 'वीर चक्र' से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय वायु सेना वर्धमान के लिए लगातार वीर चक्र की सिफारिश कर रही थी। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी को एलओसी के ऊपर एक डॉग फाइट में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। कम क्षमता वाले मिग-21 से ऐसा कारनामा करके उन्होंने इतिहास रच दिया था। 

संघर्ष के दौरान वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिरा कर अदम्य साहस एवं दृढ़ता का परिचय दिया था। विंग कमांडर अभिनंद के फाइटर जेट पर एक मिसाइल आकर टकराया और उन्होंने खुद को इजेक्ट कर लिया। वो पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। 

वर्धमान दोनों देशों के बीच के सैन्य मुकाबले का चेहरा बन गए थे। लेकिन दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने 1 मार्च को उन्हें रिहा कर भारत को सौंप दिया। उन्होंने करीब 60 घंटे तक पाकिस्तान के कब्जे में रहना पड़ा।

अभिनंदन की यूनिट को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ पट्टियां

भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और ‘एम्राम डॉजर्स’ शीर्षकों के साथ नयी पट्टियों से नवाजा जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने की उनकी बहादुरी के लिए यह सम्मान दिया गया है।

भारतीय वायु सेना के 51 स्क्वाड्रन को दी गई नयी पट्टियों में आगे की तरफ एक मिग-21 के साथ लाल रंग का एफ- 16 दर्शाया गया है जहां सबसे ऊपर ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और नीचे में ‘एम्राम डॉजर्स’ लिखा हुआ है। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सबालाकोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज