लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता ने कहा-वह सच्चे सिपाही हैं, उम्मीद है सुरक्षित लौट आएंगे

By भाषा | Updated: February 28, 2019 14:09 IST

विंग कमान्डर फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में हैं। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) एस वर्धमान ने एक बयान में कहा कि वह प्रार्थना कर रहे हैं कि पड़ोसी मुल्क में उन्हें और यातनाएं नहीं दी जाएं और वह सुरक्षित वापस लौट आएं।

Open in App

वायुसेना के पायलट विंग कमॉन्डर अभिनंदन वर्धमान के पिता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि वह सुरक्षित वापस लौट आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से मिले समर्थन और दुआओं के लिए उनका आभार जताया।

विंग कमान्डर फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में हैं। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) एस वर्धमान ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे ने कैद में होने के बावजूद (सोशल मीडिया में आए कथित वीडियो में)‘सच्चे सिपाही’ की तरह बात की और वह प्रार्थना कर रहे हैं कि पड़ोसी मुल्क में उन्हें और यातनाएं नहीं दी जाएं और वह सुरक्षित वापस लौट आएं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप की चिंताओं और दुआओं के लिए शुक्रिया मित्रों। मैं ऊपर वाले की कृपा के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं,अभि जिंदा है, घायल नहीं है, दिमारी तौर पर मजबूत है, देखिए उसने कैसे बहादुरी से बात की....एक सच्चा सिपाही...हमें उस पर गर्व है।’’ 

सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा,‘‘मुझे यकीन है कि आप सब का आशिर्वाद और दुआएं उनके साथ हैं....उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएं। मैं प्रर्थना करता हूं कि उन्हें यातनाएं नहीं दी जाएं और वह अच्छी सेहत के साथ सुरक्षित वापस लौटें।’’ 

उन्होंने मुसीबत के इस वक्त में परिवार का साथ देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपके समर्थन और ऊर्जा से हमें ताकत मिल रही है।’’  

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमनभारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज