लाइव न्यूज़ :

नागर विमानन क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करूंगा : सिंधिया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:27 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान का आभार जताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह नागर विमानन क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। मोदी सरकार में पिछले महीने बतौर नागर विमानन मंत्री शामिल किए गए सिंधिया अपनी तीन दिवसीय "जन आशीर्वाद यात्रा" के लिए दिल्ली की उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे। राज्य के जल संसाधन मंत्री और सिंधिया के खास समर्थक तुलसीराम सिलावट के साथ ही बड़ी तादाद में जमा भाजपा नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं में भारी अफरा-तफरी देखी गई। हवाई अड्डे पर सिंधिया ने संक्षिप्त बातचीत में संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागर विमानन क्षेत्र में भारत को अग्रसर करने की पूरी कोशिश करूंगा।" उन्होंने खुद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद पहली बार मालवा-निमाड़ अंचल के दौरे पर आए सिंधिया अपनी तीन दिवसीय "जन आशीर्वाद यात्रा" के पहले दिन मंगलवार को देवास और शाजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति नाराजगी भरे स्वर में कहता सुनाई पड़ रहा है कि सिंधिया के स्वागत में उमड़े उनके समर्थकों ने इंदौर के हवाई अड्डे को "घेर" रखा है और इससे जनता को खासी परेशानी हो रही है। वीडियो में हवाई अड्डे से बाहर निकलने वाले रास्ते पर कई कारें खड़ी नजर आ रही हैं और इस कारण यातायात अवरुद्ध दिखाई दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार