लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के साथ दस्तावेज़ साझा करने के विवाद को हल करेंगे: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:04 IST

Open in App

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के लिए दस्तावेज़ साझा करने को लेकर उपजे मुद्दे को केंद्रीय एजेंसी के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करेगी। राज्य सरकार ने पहले दावा किया था कि सीबीआई की ओर से मांगे गए दस्तावेजों का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की एजेंसी की जांच से कोई संबंध नहीं है। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की खंडपीठ सीबीआई द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार देशमुख के खिलाफ जांच के संबंध में कुछ दस्तावेज देने से मना करके सहयोग नहीं कर रही है।अदालत ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने को और यह बताने को कहा था कि क्या वह कोई दस्तावेज साझा करने को तैयार है या नहीं। राज्य सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील रफीक दादा ने मंगलवार को उच्च न्यायालय की पीठ को बताया कि उनकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। उन्होंने कहा, “हम मामले को सुलझने में सक्षम होंगे। हमें उम्मीद है कि इसे निपटा लेंगे।” उन्होंने अदालत से कहा कि सीबीआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतLPG Cylinder Shortage: महाराष्ट्र में एलपीजी सप्लाई को जारी रखने के लिए सरकार ने किए इंतजाम, नियंत्रण कक्ष और जिला समितियां की गठित

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए