लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों को हरसंभव सहायता मुहैया कराएंगे : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:11 IST

Open in App

जम्मू, दस सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विस्थापित कश्मीरी पंडितों से कहा कि वह और उनका परिवार इसी समुदाय से आता है तथा उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराने का वादा किया।

उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि वे जम्मू-कश्मीर की समग्र संस्कृति को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और कहा कि दोनों संगठन केंद्र शासित प्रदेश के लोगों में प्यार एवं भाईचारे को ‘‘खत्म’’ कर रहे हैं।

गांधी ने जम्मू के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन यहां कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने अपने कश्मीरी भाइयों से कहा कि मैं आपकी मदद करके दिखाऊंगा। मैं झूठ नहीं बोलता।’’

उन्होंने कहा कि वह खुद ही कश्मीरी पंडित समुदाय से आते हैं और उनके दर्द को महसूस करते हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘आज सुबह कश्मीरी पंडित भाइयों का प्रतिनिधिमंडल आया था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जब मुझसे बात कर रहे थे तो मेरे दिमाग में यह बात आई कि मैं भी इसी समुदाय का हिस्सा हूं।’’

उन्होंने कहा कि उनका परिवार कश्मीरी पंडित समुदाय से है।

क्षेत्र में 1990 के दशक में आतंकवाद फैलने के तुरंत बाद कश्मीरी पंडित कश्मीर घाटी से पलायन कर जम्मू एवं राज्य के अन्य हिस्सों में चले गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझे बताया कि 25 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भी वह जम्मू-कश्मीर आते हैं तो यहां घर जैसा महसूस होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने श्रीनगर में कहा था कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं तो यहां घर जैसा महसूस करता हूं। कल मैं माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने गया था और मुझे घर जैसा लगा।’’

गांधी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर राज्य था लेकिन अब यह केंद्र शासित प्रदेश बन गया है और मेरे परिवार से इसका बहुत पुराना नाता है।’’

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों -- जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में बांट दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?