लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनावः कैप्टन अमरिंद की पत्नी व सांसद प्रनीत कौर कांग्रेस के प्रचार से बनाई दूरी कहा- परिवार सबसे पहले है

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2022 07:09 IST

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह अपना राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर पटियाला शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद प्रनीत कौर ने कहा परिवार सबसे महत्वपूर्ण है और सभी चीजों से ऊपर हैप्रनीत कौर कांग्रेस के चुनाव प्रचरा से दूरी बनाकर रखी हैंकांग्रेस प्रत्याशी विष्णु शर्मा ने पटियाला से सांसद प्रनीत कौर को पार्टी के लिए प्रचार करने या इस्तीफा देने को कहा था

चंडीगढ़ः पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर ने लगातार चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला में चुनाव प्रचार से दूर रहती हैं। उनका कहना है कि “परिवार सबसे महत्वपूर्ण है और सभी चीजों से ऊपर है”।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह अपना राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर पटियाला शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

कुछ दिन पहले पटियाला शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु शर्मा ने पटियाला से सांसद प्रनीत कौर को पार्टी के लिए प्रचार करने या इस्तीफा देने को कहा था। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से दूरी बनाए रखने के सवाल पर प्रनीत कौर ने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ हूं। मेरे लिए परिवार सब से ऊपर है।”

कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बारे में पूछे जाने पर प्रनीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में केवल अखबारों और सोशल मीडिया पर पढ़ा है।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाब विधानसभा चुनावपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह