लाइव न्यूज़ :

किसने और क्यों अटल बिहारी वाजपेयी को कहा था 'आधा कांग्रेसी'

By भारती द्विवेदी | Updated: August 17, 2018 13:17 IST

हालांकि साध्वी का वो बयान जब अटल बिहारी को पता चला तो उन्होंने हंसते हुए पूछा था- आधा क्यों?

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे शख्सियत थे, जिन्हें हर तबके, हर खेमे के लोग पंसद करते हैं। कोई उन्हें कवि के रूप में पंसद करता, कोई उन्हें बतौर राजनेता तो कोई उनके भाषण शैली को पसंद करता है। अटल बिहारी विपक्ष की कमियों का जोरदार तरीके से विरोध करते थे लेकिन व्यक्तिगत तौर पर सम्मान भी देते थे। और शायद यही वजह है कि विरोधी भी उन्हें कहते थे कि आप इंसान तो अच्छे हैं लेकिन गलत पार्टी में हैं।

लेकिन एक बार अटल बिहारी जी को लेकर ये कहा गया था कि वो आधे कांग्रेसी हैं। ये बात विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी की संस्थापक और राम मंंदिर आंदोलन से जुड़ी साध्वी ऋंतभरा ने कही थी। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की छवि हार्डकोर हिंदुत्व की रही है। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा ही सभी धर्म और सभी लोगों को साथ लेकर चलने की बात करते थे। वो बाकी धर्मों को लेकर हमेशा ही नरम रहे थे। जिसकी वजह से साध्वी ने ये कहा था कि वो अंदर से आधे कांग्रेसी हैं। हालांकि साध्वी का वो बयान जब अटल बिहारी को पता चला तो उन्होंने हंसते हुए पूछा था- आधा क्यों?

गौरतलब है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल की उम्र में  गुरुवार (16 अगस्त) को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। पिछले दो महीनों से वो एम्स में भर्ती थे। कल शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।   

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील