लाइव न्यूज़ :

जानिए बेटे वरुण गांधी और मां मेनका गांधी ने क्यों की सीटों की अदला-बदली?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2019 14:04 IST

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पीलीभीत से वर्तमान में मेनका गांधी सांसद हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में सुलतानपुर से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी इस बार अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनावी मैदान में हैं। उनकी मां मेनका गांधी बेटे वरुण की सीट सुलतानपुर से इस बार का चुनाव लड़ रही हैं। इनके सीटों के अदला-बदली होते ही सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? इस सवाल का जवाब खुद वरुण गांधी ने दिया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में वरुण गांधी से जब पूछा गया कि सीटों के अदला-बदली के पीछे की क्या वजह है तो उन्होंने कहा, ''मैं पीलीभीत से पहले भी सांसद रह चुका हूं। दोनों लोकसभा क्षेत्र (पीलीभीत और सुलतानपुर) हमारे लिए घर की तरह हैं। मैं जब 9 साल का था तब मेरी मां यहां से निर्वाचित हुई थीं। पार्टी नेतृत्व ने जो फैसला लिया, हमने बस उसे माना है। पार्टी हमारे लिए शीर्ष है और वो जो भी फैसला करते हैं हम मानते हैं।''

बीजेपी छोड़ा राजनीति का आखिरी दिन: वरुण गांधी

पिछले काफी दिनों से मीडिया रिपोर्ट में इस बात की चर्चा थी कि वरुण गांधी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसपर वरुण गांधी ने कहा, 'मैं 15 साल पहले बीजेपी में शामिल हुआ था। जिस दिन मैंने बीजेपी की सदस्यता ली थी, उसी दिन कहा था कि अगर मैंने बीजेपी छोड़ी तो वह राजनीति में मेरा आखिरी दिन होगा। जो उस समय कहा था, वही आज का भी सच है।''

पार्टी ने कहा तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करूंगा: वरुण गांधी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा, हां, मैं वो सब करूंगा जो मेरे पार्टी के शीर्ष मुझे करने को बोलेंगे। 

जब वरुण गांधी ने पूछा गया कि आपका नाम 2017 में उत्तर प्रदेश के सीएम पद के लिए उछला था? उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है उत्तर प्रदेश की राजनीति से ज्यादा मैं केंद्र की राजनीति में फिट बैठूंगा।'

टॅग्स :वरुण गांधीमेनका गाँधीसुल्तानपुरपीलीभीतलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप