लाइव न्यूज़ :

'जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही', छपरा में शराब से हुई मौतों पर बोले सीएम नीतीश कुमार

By रुस्तम राणा | Updated: December 15, 2022 14:17 IST

छपरा जहरीली शराब त्रासदी पर मीडिया को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "लोगो को सचेत रहना चाहिए, जो शराब पीएगा वो मरेगा। लोगों को सावधान रहना चाहिए]।" 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा, लोगो को सचेत रहना चाहिए, जो शराब पीएगा वो मरेगाछपरा जहरीली शराब त्रासदी पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे सीएम नीतीश कुमारछपरा जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब से 38 लोगों की मौत हो गई है

पटना: राज्य में शराब से होने वाली मौतों को लेकर बिहार विधानसभा में विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विवादित बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि जो शराब पीते हैं वे मर जाएंगे। दरअसल, छपरा जहरीली शराब त्रासदी पर मीडिया को संबोधित करते हुए, नीतीश कुमार ने कहा, "लोगो को सचेत रहना चाहिए, जो शराब पीएगा वो तो मरेगा ही। लोगों को सावधान रहना चाहिए]।" 

बता दें कि छपरा जिले के अलग-अलग गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है और और लोगों के मरने की आशंका है। अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार द्वारा बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख ने शराब से होने वाली मौतों के पिछले उदाहरणों को याद करते हुए कहा, "पिछली बार, जब लोग नकली शराब के कारण मर गए थे, तो किसी ने कहा था कि उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। अगर कोई शराब पीता है, तो वह मर जाएगा। एक उदाहरण हमारे सामने है।"

एक दिन पहले, नीतीश कुमार विधानसभा में नाराज हो गए थे क्योंकि भाजपा विधायकों ने छपरा जहरीली त्रासदी पर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने विपक्ष पर चिल्लाते हुए कहा था, क्या हो गया, जहरीली शराब, हल कर रहे हो तुम लोग। शराबी हो गए हो तुम।

गौरतलब है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि इसके बावजूद वहां पर जहरीली शराब से कथित मौत के मामले सामने आते रहते हैं।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल