लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में मिला ओमीक्रोन का नया सब-वैरिएंट, WHO ने दी जानकारी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 7, 2022 11:04 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि भारत सहित 10 देशों में कोरोना के ओमीक्रोन वैरियंट का नया सब वैरियंट मिला है। दुनिया भर में पिछले दो हफ्तों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड ओमीक्रोन का नया सब वैरियंट मिलापिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 18 हजारसे अधिक नए केस मिले हैंपिछले 24 घंटों में भारत में कोविड से 35 लोगों की मौत भी हुई है।

वैश्विक महामारी कोरोना के ओमीक्रोन वैरियंट का एक सब वैरिएंट BA.2.75 भारत सहित कई देशों में मिला है। ये जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसुस ने दी है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले दो हफ्तों में दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस अदनहोम में कहा कि यूरोप और अमेरिका में BA.4 और BA.5 फैल रहा है। भारत जैसे देशों में ओमीक्रोन का नया वैरिएंट BA.2.75 मिला है।  टेडरोस अदनहोम ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन इस पर अपनी नजर वनाए हुए है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि ओमीक्रोन का नया वैरिएंट BA.2.75 पहली बार भारत में मिला था। ये वैरियंट अब तक 10 अन्य देसों में फैल चुका है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,930 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,35,66,739 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की तादाद 1,19,457 तक पहुंच गई है।

35 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,305 तक पहुंच गई है। देश भर में कोविड की रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कहा गया है कि महामारी के बीच में हैं। वैरियंट चाहे कोई भी हो कोरोना वायरस अब भी दुनिया में मौजूद है. डब्ल्यूएचओ की तरफ सलाह दी गई है कि मास्क पहनना जारी रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साथ ही जहां महामारी फैलने का खतरा ज्यादा है वहां सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनभारतकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल