लाइव न्यूज़ :

कौन हैं रिपू कुमार?, मोतिहारी के पिपरा खेम पंचायत के लिए आई खुशखबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 17:30 IST

सांगठनिक कौशल के बलबूते  एक छोटी सी पंचायत से निकलकर देश में जबरदस्त पहचान हासिल किया  हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं।गाँधी धाम में कई कन्या विवाह समारोहों में इनकी महती भूमिका रहती है।

चंपारणः पूर्वी चंपारण जिले के कल्यानपुर प्रखंड के पिपरा खेम गावं निवासी रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है | उनकी नियुक्ति दिल्ली के मयूर विहार में स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय “पंचायत धाम”  में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय व पूर्व राज्य सभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी  के संस्थापक सदस्य सह राष्ट्रीय संरक्षक आरके सिन्हा के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने की। आपको बता दें कि  रिपू कुमार स्वर्गीय रामा शंकर सिंह एक किसान थे। रिपू कुमार बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं।

रिपू कुमार ने अपने सांगठनिक कौशल के बलबूते  एक छोटी सी पंचायत से निकलकर देश में जबरदस्त पहचान हासिल किया  हैं। ये  जहाँ बिजनेश में मेहनत करके नित नए प्रतिमान स्थापित करते हैं वहीँ अपने गावं और जिले में  भी जबरदस्त जुड़ाव रखते हैं। गुजरात के गाँधी धाम में कई कन्या विवाह समारोहों में इनकी महती भूमिका रहती है।

इनके कुछ करीबी लोगों के मुताबिक कई मौकों पर यह कहा जाता है कि रीपू कुमार अपनी कमाई का 10 % हिस्सा सामाजिक कार्यों में खर्च करते हैं। रिपू कुमार ने  ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि परिषद के  नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दिया है । उसको  मैं पूर्ण निष्ठां,ईमानदारी और समर्पण  के साथ निभाऊंगा।

पंचायत के पुरोधा लोक नायक जय प्रकाश नारायण, बलवंत भाई मेहता जी के द्वारा पंचायतों को सशक्तिकरण के लिए जो सपना देखा गया था उस सपनों को पूर्ण के करने के लिए मैं आजीवन पंचायत परिषद् के साथ जुड़कर कार्य करता रहूँगा साथ साथ  पंचायती राज के सशक्तीकरण, ग्राम स्वराज और ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को साकार करने में सर्वोत्तम योगदान देना मेरी प्राथमिकता होगी।

रिपू कुमार  को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए परिषद् के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने  कहा  कि रिपू कुमार  जी  सामाजिक व पंचायती राज व्यवस्था  के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं, इनका पंचायतों में कार्य करने का एक लंबा अनुभव रहा है । उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने के लिए अहम योगदान  देंगे।

मीडिया और कैंपेन सलाहकार बद्री नाथ ने कहा कि रिपू कुमार जी एक छोटे से पंचायत से पढ़-लिख कर आज देश दुनिया में अहम पहचान हासिल कर रहे हैं लेकिन पंचायतों के साथ भी इनका रिश्ता आज भी कायम है, आज भी पंचायतों के संस्कार बड़े ही मजबूत हैं। पंचायतों से आगे बढ़े लोग अगर रिपू कुमार जी की तरह अगर पंचायतों की ओर वापस आयें और अपने जीवन का 10% समय पंचायतों के उत्थान के लिए भी लगाएं तो स्मार्ट शहरों के साथ साथ देश संस्कारित स्मार्ट गाँव बनेंगे।

इस दौरान महामंत्री ध्यान पाल जादौन , मीडिया सलाहकार बद्री नाथ , रामवृक्ष प्रसाद, नितिन अग्रवाल, मोहन राठौर, मदन यादव, रमाकांत शुक्ला, दिवाकर दूबे  तथा देश के कोने कोने से आये पंचायात परिषद के पदाधिकारी गण ने  ने  रिपू कुमार को  ढेरो शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।

टॅग्स :बिहारPanchayati Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई