लाइव न्यूज़ :

who is Ram Nath Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे, जानिए कैसे यहां पहुंचे...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2024 19:58 IST

Bihar Minister In Modi Cabinet Ram Nath Thakur: रामनाथ ठाकुर बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं और लालू प्रसाद यादव की पहली कैबिनेट में गन्ना उद्योग मंत्री थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपिता कर्पूरी ठाकुर भी पिछड़े समाज के बड़े नेता थे।केंद्र सरकार ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया था।वर्ष 2014 में जदयू ने राज्यसभा का सदस्य बनाया था।

Bihar Minister In Modi Cabinet Ram Nath Thakur: जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनने वाले रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वह वर्तमान में जदयू से राज्यसभा सांसद हैं। 74 वर्षीय रामनाथ ठाकुर का जन्म समस्तीपुर जिले के कर्पूरी गांव में हुआ और वह अपने पिता की राजनीति पर भरोसा करते हैं। वह नाई जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो बिहार में लगभग 2 फीसदी है। उनके पिता कर्पूरी ठाकुर भी पिछड़े समाज के बड़े नेता थे। हाल ही में केंद्र की सरकार ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

रामनाथ ठाकुर बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं और लालू प्रसाद यादव की पहली कैबिनेट में गन्ना उद्योग मंत्री थे। वहीं, 2005 से 2010 तक नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उन्होंने राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री के रूप में काम किया। वर्ष 2014 में जदयू ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया था।

इस टर्म के खत्म होने के बाद पुन: अप्रैल 2020 में जदयू ने रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा भेजा। समस्तीपुर के जीकेपी कॉलेज से इंटर पास रामनाथ तीन बेटियों के पिता हैं। उनके पिता जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और फिर दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने बिहार में पिछड़े वर्गों के लिए मुंगेरीलाल आयोग की अनुशंसा लागू कर आरक्षण का रास्ता खोला। उन्होंने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी पास करने की अनिवार्यता को भी समाप्त किया और सबसे पहले बिहार में शराबबंदी लागू की। हालांकि उनकी सरकार गिरने के बाद राज्य में फिर से शराब के व्यवसाय को मान्यता मिल गई।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारKarpoori Thakurबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतवाराणसी में आरती, हाथ से पेंटिंग, रेत पर कलाकृति: भारत में व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए ये तैयारी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय