लाइव न्यूज़ :

कौन हैं दिल्ली के नए मेयर राजा इकबाल सिंह?, 142 में से 133 वोट हासिल कर मनदीप सिंह को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2025 22:02 IST

DELHI BJP: आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया। महापौर के परिणाम घोषित होने के साथ ही उप महापौर पद के लिए दूसरे चरण का मतदान होने की उम्मीद थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह शुक्रवार को दिल्ली के नए महापौर चुने गए।भाजपा दो साल बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में लौट आयी। इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरदार राजा इकबाल सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के आंतरिक चुनावों में जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी के मेयर का पद संभाला। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि वह चुनावों से दूर रही। आप ने चुनाव से पहले भाजपा पर “तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति” करने का आरोप लगाया था। इससे कांग्रेस को अपने 8 पार्षदों के साथ भाजपा के 117 पार्षदों के बहुमत के खिलाफ लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह शुक्रवार को दिल्ली के नए महापौर चुने गए।

इसके साथ ही भाजपा दो साल बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में लौट आयी। इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया। आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया। महापौर के परिणाम घोषित होने के साथ ही उप महापौर पद के लिए दूसरे चरण का मतदान होने की उम्मीद थी। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

जिससे भाजपा के जयभगवान यादव के निर्विरोध उप महापौर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। राजा इकबाल एमसीडी में विपक्ष के नेता थे और वह विगत में उत्तरी एमसीडी के महापौर रह चुके हैं। इकबाल की जीत के बाद भाजपा पार्षदों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। राजा इकबाल ने 142 में से 133 वोट हासिल कर नांगलोई वार्ड-47 से पार्षद मनदीप सिंह को हराया।

सांसद मनोज तिवारी की अनुपस्थिति और एक वोट अवैध घोषित होने के कारण भाजपा को दो वोट गंवाने पड़े। कांग्रेस को कुल आठ वोट मिले, जबकि आप ने सोमवार को चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इकबाल सिंह ने कहा, ‘‘हम एक महीने के भीतर स्थायी समिति गठित करने की कोशिश करेंगे और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

हमारी प्राथमिकताओं में पार्कों को हरा-भरा बनाना, भ्रष्टाचार और प्रदूषण पर लगाम लगाना तथा ‘यूजर चार्ज’ तुरंत खत्म करना शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षकों को ‘‘प्रेरित’’ करेगी, छात्रों की पोशाक के लिए धन उपलब्ध कराएगी और स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा में विश्वास दिखाया है... हम एमसीडी के माध्यम से शहर की सेवा करने और अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीएमपी के तहत सभी पात्र संविदा कर्मचारियों को नियमों के अनुसार नियमित किया जाएगा।’’

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi BJPकांग्रेसरेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतपंजाब: विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश