लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन ने ज्वॉइन की बीजेपी, माने जाते हैं सोनिया गांधी के करीबी

By भाषा | Updated: March 14, 2019 14:48 IST

वडक्कन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी।

Open in App

आश्चर्यजनक घटनाक्रम में सोनिया गांधी के करीबी कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायु सेना के हवाई हमले पर अपनी पूर्व पार्टी के रुख को लेकर उस पर निशना साधा। 

वडक्कन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के भीतर स्थितियों को लेकर आहत थे, जहां यह स्पष्ट नहीं था कि सत्ता के केंद्र में कौन है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी । उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच पर पूरा विश्वास है। 

वडक्कन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। वडक्कन ने कहा, ‘‘मैं बेहद आहत हूं, इसलिये यहां हूं।’’ उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस सशस्त्र बलों की ईमानदारी पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया निराशजनक रही है।

वडक्कन ने कहा, ‘‘मैंने भारी दिल के साथ पार्टी (कांग्रेस) छोड़ी है। अगर कोई पार्टी राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करती है, तब पार्टी छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब इस्तेमाल करो और फेंकों की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति कांग्रेस में चरम पर है और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की विकास पहल पर पूरा भरोसा है। समझा जाता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में वडक्कन को केरल की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील