विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई?, पीएम मोदी बोले- तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 11:48 IST2026-05-10T11:47:37+5:302026-05-10T11:48:54+5:30

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

13th Tamil Nadu CM signals PM Modi congratulates Vijay taking oath Tamil Nadu CM says Centre will keep working workers distribute sweets burst crackers see video | विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई?, पीएम मोदी बोले- तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

photo-ani

Highlightsरविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।’’

Web Title: 13th Tamil Nadu CM signals PM Modi congratulates Vijay taking oath Tamil Nadu CM says Centre will keep working workers distribute sweets burst crackers see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे