लाइव न्यूज़ :

अजनाला में हुई हिंसक घटना पर पत्रकार ने पूछा सवाल तो पंजाब सीएम मान ने कहा, आपको गलत जानकारी है, पंजाब में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2023 21:35 IST

मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे अजनाला घटना पर सवाल किया तो सीएम मान ने कहा कि आपको गलत जानकारी है। पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। 

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार ने पूछा- अजनाला में पुलिस वालों को पीटा गया, लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई?इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, आपको लोगों के पास यहां गलत जानकारी हैइससे पूर्व राज्य के डीजीपी ने अजनाला में हुई हिंसक घटना में 6 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही

मुंबई: पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को हुई अजनाला थाने में हु हिंसक घटना को लेकर एक जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। दरअसल, मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे अजनाला घटना पर सवाल किया तो सीएम मान ने कहा कि आपको गलत जानकारी है। पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। 

पत्रकार ने अपने सवाल में पूछा, जिस प्रकार पंजाब में हिंसा हुई है। पुलिस वालों को पीटा गया, लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उसके बारे में क्या कुछ कहेंगे? इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, आपको लोगों के पास यहां गलत जानकारी है। पंजाब में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। पंजाब पुलिस सक्षम है। 

इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद थे। दरअसल, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

वहीं शुक्रवार को ही पंजाब के डीजीपी ने अजनाला में हुई हिंसक घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को एक ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था और पुलिसकर्मियों पर कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया था, जिसमें छह लोग घायल हो गए। 

बता दें कि खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के समर्थकों ने लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंसक प्रदर्शन किया और इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड को बंदूकों और तलवारों से तोड़ दिये थे और पुलिस थाना परिसर में हंगामा कर अमृतपाल सिंह ने अपने करीबी तूफान को रिहा करने की सरेआम धमकी थी दी थी।   

टॅग्स :भगवंत मानAmritpal Singhपंजाबअमृतसरअरविंद केजरीवालसंजय सिंहउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल