लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना के मुद्दे पर मोदी जो भी निर्णय लेंगे, वह सभी को स्वीकार्य होगा: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:20 IST

Open in App

जातीय जनगणना के वास्ते दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गये दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मेंशामिल भाजपा नेता जनक राम ने सोमवार को मोदी की तुलना ‘एक परिवार के अभिभावक’ के तौर पर की और कहा कि वह इस मुद्दे पर जो भी निर्णय लेंगे, वह सभी को ‘स्वीकार्य’ होगा। इस बैठक के बाद राम ने संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव जैसे विपक्षी नेताओं का नाम लिये बगैर उनपर निशाना साधा और कहा कि कई नेता जाति एवं समुदाय के नाम पर अपना करियर आगे बढ़ाते हैं लेकिन बाद में अपने ही परिवारों को आगे बढ़ाने में व्यस्त हो जाते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री राम ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या वह जातीय जनगणना का समर्थन करते हैं, लेकिन यह जरूर कहा कि मोदी पूरी तरह समझते हैं कि कैसे देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है और वह उस हिसाब से काम कर रहे हैं। यादव और कई अन्य दलों के प्रतिनिधि कुमार की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। यह प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिला। वैसे तो भाजपा ने इस मांग में बिहार विधानसभा से पारित किये गये दो प्रस्तावों का समर्थन किया था लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर अबतक कोई स्पष्ट रूख नहीं अपनाया है। उधर, कई क्षेत्रीय दलों ने इस मुद्दे को लपक लिया है, उनमें से कई दल विभिन्न राज्यों में एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। राम ने कहा कि अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों की जनसंख्या की नियमित गणना की जाती है और मोदी स्वयं अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं । उन्होंने कहा कि पहली बार देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने विकास को जाति जैसे मुद्दों से आगे रखा है। दलित नेता ने कहा, ‘‘ सभी ने अपने-अपने विचार रखे और मोदी ने परिवार के अभिभावक की भांति उनकी बातें धैर्य से सुनीं.... जो भी वह फैसला करेंगे, वह सभी को स्वीकार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह